ePaper

Ramadan 2022: रमजान का दिखा चांद, कल होगा पहला रोजा, देखें पूरा कैलेंडर

Updated at : 02 Apr 2022 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Ramadan 2022: रमजान का दिखा चांद, कल होगा पहला रोजा, देखें पूरा कैलेंडर

Ramadan 2022: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रमजान का चांद दिख गया है. अब कल पहला रोजा होगा. इसकी जानकारी ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने दी.

विज्ञापन

Ramadan 2022: लखनऊ में रमजान का चांद देखा गया है. अब कल यानी रविवार को पहला रोजा होगा. लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलान खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि हमने लखनऊ में रमजान का ‘चांद’ देखा है. कल हम पहला ‘रोजा’ मनाएंगे. उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी.

दूरबीन- टेलीस्कोप से देखा चांद

लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद और अन्य लोगों ने रमज़ान के अवसर पर चांद देखने के लिए दूरबीन और मिनी टेलीस्कोप का उपयोग किया.

Also Read: Ramadan 2022: तीन अप्रैल को रमजान का पहला रोजा होने की उम्मीद, दरगाह आला हजरत ने जारी किया कैलेंडर
दरगाह आला हजरत का अनुमान सटीक साबित हुआ

इससे पहले, बरेली स्थित दरगाह आला हजरत ने रमजान का चांद दो अप्रैल को दिखाई देने की उम्मीद जतायी थी, जो सटीक साबित हुई है. इस बार सबसे पहला रोजा सबसे छोटा 14 घंटे का होगा, जबकि आखिरी रोजा सबसे ज्यादा वक्त 14 घंटे 51 मिनट का होगा. दरगाह आला हजरत के प्रमुख ने रमजान की जंत्री (टाइम टेबल) भी जारी कर दिया था.

रोजा- अंग्रेजी तारीख- सेहरी का आखिरी वक्त- इफ्तार का वक्त

  1. 03 अप्रैल – सुबह 4:36 बजे – शाम 6:36 बजे

  2. 04 अप्रैल – सुबह 4:35 बजे – शाम 6:37 बजे

  3. 05 अप्रैल – सुबह 4:33 बजे – शाम 6:37 बजे

  4. 06 अप्रैल – सुबह 4:32 बजे – शाम 6:38 बजे

  5. 07 अप्रैल – सुबह 4:31 बजे – शाम 6:39 बजे

  6. 08 अप्रैल – सुबह 4: 30 बजे – शाम 6:39 बजे

  7. 09 अप्रैल – सुबह 4:28 बजे – शाम 6:40 बजे

  8. 10 अप्रैल – सुबह 4:26 बजे – शाम 6:40 बजे

  9. 11 अप्रैल – सुबह 4:25 बजे – शाम 6:41 बजे

  10. 12 अप्रैल – सुबह 4:23 बजे – शाम 6:42 बजे

  11. 13 अप्रैल – सुबह 4:22 बजे – शाम 6:43 बजे

  12. 14 अप्रैल – सुबह 4:21 बजे – शाम 6:44 बजे

  13. 15 अप्रैल – सुबह 4:20 बजे – शाम 6:44 बजे

  14. 16 अप्रैल – सुबह 4.19 बजे – शाम 6:44 बजे

  15. 17 अप्रैल – सुबह 4:18 बजे – शाम 6:44 बजे

  16. 18 अप्रैल – सुबह 4:17 बजे – शाम 6:45 बजे

  17. 19 अप्रैल – सुबह 4.16 बजे – शाम 6:46 बजे

  18. 20 अप्रैल – सुबह 4:15 बजे – शाम 6:46 बजे

  19. 21 अप्रैल – सुबह 4:14 बजे – शाम 6:47 बजे

  20. 22 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:47 बजे

  21. 23 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:48 बजे

  22. 24 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:49 बजे

  23. 25 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6.49 बजे

  24. 26 अप्रैल – सुबह 4:09 बजे – शाम 6:50 बजे

  25. 27 अप्रैल – सुबह 4:08 बजे – शाम 6:50 बजे

  26. 28 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे – शाम 6:50 बजे

  27. 29 अप्रैल – सुबह 4:06 बजे – शाम 6:51 बजे

  28. 30 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:51 बजे

  29. 01 मई – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:52 बजे

  30. 02 मई – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:53 बजे

सेहरी तीन मिनट पहले, इफ्तार दो मिनट बाद

दरगाह आला हजरत के मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया था कि सेहरी के आखिरी वक़्त से तीन-चार मिनट पहले सहरी कर लें. इफ्तार के वक्त में दो-तीन मिनट का और इंतेज़ार कर लें तो बेहतर है. उन्होंने कहा कि सहरी और इफ्तार का वक्त सिर्फ बरेली के लिए है. अन्य जिलों, प्रदेश व देश के लोग अपने वक्त के अनुसार, सहरी व इफ्तार करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola