CM योगी के बुल्डोजर का कानपुर के शहर काजी मौलाना कुद्दूस करेंगे विरोध, कानपुर दंगे की जांच पर पूछे सवाल

कानपुर से शहर काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी का एक बयान सामने आया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे घरों पर बुलडोजर चलाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हम सड़क पर कफन बांधकर निकलेंगे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है.
Kanpur Violence News: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुए दंगे को लेकर अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है. कानपुर से शहर काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी का एक बयान सामने आया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे घरों पर बुलडोजर चलाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हम सड़क पर कफन बांधकर निकलेंगे. उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है.
Also Read: कानपुर में दंगा करने वाले 40 आरोपियों का पोस्टर जारी, इस मोबाइल नंबर पर पुलिस ने मांगी जानकारी
मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने एक बयान में कहा है कि पुलिस के एक्शन से एक समुदाय में असंतोष है. शहर काजी का दावा है कि बमबाजी का जो नया वीडियो सामने आया है। उसमें हिन्दू पक्ष के लोग बमबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. शहर काजी के मुताबिक, 3 जून को हिंसा होने से पहले शांति के साथ बंदी चल रही थी. मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे. चंद्रेश्वर हाते के रहने वाले लोगों ने नमाजियों पर पत्थरबाजी की थी. इसके बाद मुस्लिम पक्ष भी भड़क गया और दोनों समुदाय के बीच हिंसा शुरू हो गई थी. वायरल वीडियो में वे साफ कहते सुने जा रहे हैं कि अब इस मामले में सिर्फ मुस्लिमों की गिरफ्तारी की जा रही है. वीडियो में हिंदू पक्ष से दूसरी तरफ बमबाजी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. उनका दावा है कि मुस्लिमों ने आत्मरक्षा में पथराव और बमबाजी की थी.
Also Read: कानपुर के दंगाइयों के पोस्टर जारी होते ही 4 पहचाने गए, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




