ePaper

प्रियंका गांधी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में साधेंगी महिलाओं को, कांग्रेसी बताएंगे बीजेपी की विफलता...

Updated at : 25 Jan 2023 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में साधेंगी महिलाओं को, कांग्रेसी बताएंगे बीजेपी की विफलता...

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारी घर-घर तक पहुंचेंगे. ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएंगी. गांव-गांव रात्रि चौपाल भी लगेगी. कांग्रेस के बड़े नेता भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव का पत्र बाटेंगे.

विज्ञापन

Bareilly: कांग्रेस का 26 जनवरी से देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू हो रहा है. इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में नैया पार करने की कोशिश में है. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बागडोर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हाथ में है. वह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से महिलाओं को साधेंगी, जिसके चलते महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया जाएगा.

बरेली में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता को लेकर कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली के प्रदेश, जिला, महानगर एवं फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की रोटरी भवन में बैठक हुई. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्रज प्रांत के अध्यक्ष योगेश दीक्षित और संगठन सचिन अनिल यादव ने कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है, जो 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा. इसके माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारी घर-घर तक पहुंचेंगे. ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएंगी. गांव-गांव रात्रि चौपाल भी लगेंगी. प्रियंका गांधी अभियान के माध्यम से महिलाओं को साधेंगी. कांग्रेस के बड़े नेता भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव का पत्र बाटेंगे. इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की 8 साल की विफलता की चार्जशीट जनता को बांटी जाएगी.

मुख्यालय पर सम्मेलन, युवा निकालेंगे बाइक रैली

कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी. इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही बाइक रैली भी निकाली जाएगी.इसकी रूपरेखा तैयार की गई है.

Also Read: Lucknow Building Collapse: सपा नेता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत, आस-पास के भवन कराए जाएंगे खाली…

बरेली के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी,बदायूं के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, महानगर अध्यक्ष इसरार अहमद, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष हरप्रीत चब्बा, महानगर अध्यक्ष विनय गुप्ता,नवाब मुजाहिद खां, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार,असमल चौधरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉक्टर मुहम्मद खालिद जियाउर रहमान आदि मौजूद रहे.

रिपोर्ट मुहम्मद साजिद बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola