PM Modi Ayodhya Deepotsav LIVE: दीपोत्सव में 15.76 लाख दीये जलाने का नया रिकॉर्ड, PM देख रहे लेजर शो
CM योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव पर 17 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाएगी. पहली बार PM नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे. एक वालंटियर को 85 से 90 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है. अयोध्या दीपोत्सव के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
गुरुकुल के छात्रों ने स्वस्तिवाचन से जीता पीएम का दिल
राम कथा पार्क में जब पीएम मोदी और सीएम योगी भगवान राम का राज्याभिषेक कर रहे थे तो गुरुकुल के छात्रों ने स्वस्तिवाचन का पाठ किया. नन्हें बच्चों के मुख से संस्कृत के क्लिष्ठ श्लोक सुनकर मोदी और योगी अभिभूत नजर आए. ये छात्र राम जन्मभूमि एवं उसके बाद सरयू नदी पर आरती के दौरान भी पीएम के साथ उपस्थित रहे.
तस्वीरों में देखें अयोध्या दीपोत्सव की झलक
पीएम मोदी ने संत और संन्यासियों को किया नमन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में उमड़े संतों-महात्माओं को नमन करने के साथ ही दीपोत्सव को नई ऊर्जा देते हुए उसका संचालन करना शुरू कर दिया. उन्होंने इस अवसर पर सभी रामभक्तों को पुन: बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली कुछ ऐसे समय पर आई है जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की तस्वीर बदली है. कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था. आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. पीएम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं. अयोध्या में पीएम मोदी का स्वागत है. पीएम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं.
लाखों दिये जलाने में जुटे हाथों को आज देश कर रहा नमन
PM ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया
अयोध्या में आयोजित किये जा रहे दीपोत्सव का भव्य स्वरूप देखने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की पूजा अर्चना करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए