UP Election 2022: बीजेपी ने आखिरी चरण में झोंकी ताकत, पीएम सहित सभी स्टार प्रचारक पूर्वांचल में जुटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2022 7:08 PM
बीजेपी ने सातवें और अंतिम चरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैदान में उतरी चुकी है. सातवें चरण के लिए बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी समर में उतर चुकी है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव क्षेत्र गोरखपुर समेत 10 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में 3 मार्च को मतदान होगा. ऐसे में अब बीजेपी ने सातवें और अंतिम चरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैदान में उतरी चुकी है. सातवें चरण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई स्टार प्रचारक चुनावी समर में उतर चुके हैं.
सातवें चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल चुके हैं. इस क्रम में उन्होंने आज साेनभद्र के राबर्ट्सगंज और गाजीपुर के मतदाताओं में जोश भरा. प्रधानमंत्री ने विपक्ष का हर मुद्दे पर घेराव किया. साथ ही बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया. गुरुवार यानी 3 मार्च को पीएम जौनपुर और चंदौली जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शुक्रवार यानी 4 मार्च को मिर्जापुर में चुनाव प्रचार करेंगे. यहां से पीएम वाराणसी के लिए रवाना होंगे और काशी की सभी 8 सीटों पर बीजेपी और अपना दल (एस) के पक्ष में वोट मांगेंगे.
सातवें चरण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अधिक से अधिक वोटबैंक को अपने पाले में लाने के लिए जी जान से जुट गए हैं. उन्होंने आज चंदौली, जौनपुर और आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इस क्रम में उन्होंने वाराणसी में पहुंच काशी विश्वनाथ के दर्शन किए साथ ही पूजा-अर्चना की. बता दें कि अमित शाह सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी में ही ठहरे हुए हैं.
इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्वांचल की कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने आज मिर्जापुर की नगर विधानसभा क्षेत्र के बिरोही गांव में जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा को संबोधित किया, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष के खिलाफ जमकर हमला बोला, और सातवें चरण के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया.
Also Read: 2022 में क्या बदलेगा वोट का इतिहास: 2017 में ये थे टॉप 5 विधानसभा सीट जहां पड़े थे, सबसे ज्यादा वोट
दरअसल, सातवें चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के सभी दिग्गज वाराणसी और आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक वोटबैंक को अपने पाले में लाने के लिए जुटे गए हैं. इस क्रम में बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी पूर्वांचल में डेरा डाल रखा है. सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना हैं. इसी चरण में पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव है, यही कारण है कि बीजेपी वाराणसी में पूरी मेहनत के साथ जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










