ePaper

मुरादाबाद-बरेली हाइवे पर हादसे में 5 की मौत 25 घायल, रामपुर में ट्रक और डबल डेकर बस में जोरदार भि‍ड़ंत

Updated at : 17 Jul 2022 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुरादाबाद-बरेली हाइवे पर हादसे में 5 की मौत 25 घायल, रामपुर में ट्रक और डबल डेकर बस में जोरदार भि‍ड़ंत

रामपुर के थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार की देर रात मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाइपास पर जीरो प्वाइंट के करीब सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए. बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, रामपुर के थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार की देर रात मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाइपास पर जीरो प्वाइंट के करीब सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए. बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी. वहीं, ट्रक मुरादाबाद से बरेली की तरफ जा रहा था. भीषण टक्कर होने पर चीख-पुकार मच गई. डबल डेकर बस में यात्री बुरी तरह फंसे थे. सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गई. सभी घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया. इसमें एक महिला सहित चार पुरुष शामिल हैं. दो दर्जन के करीब घायलों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola