सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग, दो कोच जलकर राख, भयानक मंजर देख यात्रियों के उड़े होश

मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
Lucknow News: मेरठ से ट्रेन हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी की महज कुछ ही देर में ट्रेन के दो कोच आग में जलकर बर्बाद हो गए. गनीमत रही कि इस हादसे में कोच के सभी यात्री सुरक्षित बच गए.
उत्तर प्रदेश: मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन पर आज सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के इंजन और दो डिब्बों में आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। pic.twitter.com/h6k4B3x2tU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2022
शुरूआती जांच में ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. ऐसी भी जानकारी है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ है. फिलहाल, हादसे के पीछे क्या कारण रहा ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा. आग लगने के कारण को जानने के लिए रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.
वहीं दूसरी और बीते दिन शुक्रवार को ही ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए कवच तकनीक का सफल प्रयोग किया गया. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, ‘हमने ट्रेन के लिए कवच तकनीक विकसित की है. एक ही दिशा से आने वाली ट्रेनों का पता चलने पर कवच स्वचालित रूप से ब्रेक लगा देगा अगर दो ट्रेनें आगे-पीछे हैं तो दुर्घटना से बचने से कवच तकनीक पीछे वाली ट्रेन की गति स्वत: कम कर देगा. महज एक दिन बाद ही दुर्घटना की खबर सामने आ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




