UP: RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा, ATS के हाथ लगी बड़ी सफलता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2022 1:55 PM

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में दो सहित छह स्थानों पर आरएसएस कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. धमकी देने वाले शख्स का नाम राज मोहम्मद है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में दो सहित छह स्थानों पर आरएसएस कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. धमकी देने वाले शख्स का नाम राज मोहम्मद है. आरोपी को पुलिस मे तमिलनाडु के पुदुकुडी से हिरासत में लिया गया है. सोमवार को लखनऊ और बांदा के नवाबगंज में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बता दें कि सुलतानपुर के एक डिग्री कालेज के प्रोफेसर को मोबाइल पर मैसज कर अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी देने वाले कर्नाटक में भी पांच स्थानों पर धमाके करने की चेतावनी दी थी. धमकी मिलने के बाद से ही एटीएस व अन्य खुफिया एजेन्सी भी सक्रिय हो गई थी. मड़ियांव पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर ने एफआईआर लिखायी है कि दो दिन पहले एक शख्स ने अपने मोबाइल नम्बर से उन्हें मैसेज किया. उन्हें धमकी दी गई कि अलीगंज स्थित सरस्वती मंदिर स्कूल में बने आरएसएस कार्यालय को बम से उउ़ा दिया जायेगा.

Also Read: Bareilly: चालक को झपकी आने के कारण बाईपास पर पलटी यूपी रोडवेज की बस, मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत

उत्तर प्रदेश के इन दोनों के अलावा इस धमकी भरे मैसेज में कर्नाटक में भी 4 अलग-अलग जगहों पर स्थित आरएसएस कार्यालयों का जिक्र है. अवध प्रांत के पदाधिकारी ने ये धमकी भरे मैसेज देखने के बाद आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola