सपना चौधरी के चक्कर में गई जान, DJ का गाना बजाने से इंकार, मारपीट में एक शख्स की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Dec 2020 5:03 PM

विज्ञापन

Sapna Choudhary News: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की डांस की दुनिया दीवानी है. उनके लटके-झटके पर लोग खूब झूमते हैं. अब, उत्तरप्रदेश से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है. उत्तरप्रदेश में एक शख्स की मौत हो गई. बताया जाता है कि डीजे ने सपना चौधरी के गाने को बजाने से इंकार कर दिया था.

विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की डांस की दुनिया दीवानी है. उनके लटके-झटके पर लोग खूब झूमते हैं. अब, उत्तरप्रदेश से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है. उत्तरप्रदेश में एक शख्स की मौत हो गई. डीजे के सपना चौधरी के गाने को बजाने से इंकार करना मौत का कारण बना है. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

Also Read: सपना चौधरी ने काले सूट में किया कमाल का डांस, VIDEO हुआ वायरल

बुलंदशहर में सपना चौधरी के लिए बवाल

घटना उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई है. बताया जाता है एक शादी समारोह में सपना चौधरी के गाने को बजाने को लेकर जमकर बवाल हुआ. कोतवाली पुलिस सर्किल में बारात आई थी. मैरिज हॉल में कुछ युवक नाच रहे थे. इसी दौरान डीजे से सपना चौधरी के गाने को बजाने की फरमाइश की गई. डीजे के मना करने पर लोग बेकाबू हो गए और दो गुटों में मारपीट हो गई. इसमें एक शख्स की मौत हो गई.

Also Read: बिहार के इस कॉलेज में सपना चौधरी के गाने पर डांस, वायरल वीडियो पर राज्यपाल ने लिया एक्शन
कार्डियक अरेस्ट से शख्स की मौत- पुलिस

पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान एक शख्स ने लोगों को समझाने की कोशिश की. इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया. पहली नजर में शख्स की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. दूसरी तरफ चश्मदीदों की मानें तो सपना चौधरी के गाने पर दो गुट भिड़ गए. इसी दौरान एक शख्स की पिटाई कर दी गई. जिससे उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola