ePaper

मकर संक्रांति 2023 के दिन इन 5 वस्तुओं का करें दान, दूर होंगे ग्रह दोष, जानें क्यों किया जाता है गंगा स्नान

Updated at : 11 Jan 2023 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2023 के दिन इन 5 वस्तुओं का करें दान, दूर होंगे ग्रह दोष, जानें क्यों किया जाता है गंगा स्नान

Makar Sankranti 2023: सनातन धर्म में मकर संक्रांति को विशेष महत्व दिया गया है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मनाया जायेगा. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या दान करें. मकर संक्रांति के दिन स्नान क्यों किया जाता है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2023: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व दिया गया है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti Date)15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मनाया जायेगा. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन क्या दान करें. मकर संक्रांति के दिन स्नान क्यों किया जाता है.

मकर संक्रांति के दिन क्या दान करें तिल का दान
undefined

गौरतलब है कि मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है. इस दिन तिल का विशेष महत्व होता है. मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने से शनि दोष दूर होता है. इस दिन आपको भगवान विष्णु, सूर्य देव और शनि देव की तिल से पूजा करनी चाहिए.

घी का दान
undefined

मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने का विशेष महत्व है. इस दिन घी का दान करने से सूर्य और गुरु का दोष दूर होता है. ऐसे में इस दिन आपको देसी घी का दान जरूर करना चाहिए.

काला कंबल का दान
undefined

मकर संक्रांति के दिन काला कंबल का दान करना बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गरीबों के बीच काला कंबल का दान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं.

गुड़ का दान
undefined

धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं. ऐसे में मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ के लड्डू दान जरूर करें.

खिचड़ी का दान
undefined

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान जरूर करना चाहिए. ऐसे करने से शनि दोष दूर होता है. इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का खिचड़ी बनाकर गरीबों के बीच दान करें.

मकर संक्रांति के दिन स्नान क्यों किया जाता है
undefined

मकर संक्रांति के दिन स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन सभी को गंगा में स्नान करना चाहिए. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान करने से सभी पापों से छूटकारा मिलता है. अगर आप नदी स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने की पानी में गंगा जल मिलकर स्नान कर लें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola