ePaper

UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे पता करें अपना स्कोरकार्ड

Updated at : 29 Oct 2021 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी पीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे पता करें अपना स्कोरकार्ड

UPSSSC PET Result 2021 जारी हो गया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

विज्ञापन

UPSSSC PET Result 2021 Declared: उत्तरप्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC) ने ग्रुप सी केपदों पर भर्ती के लिए आयोजित पीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था. इसके पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी. सभी आपत्तियों को देखने के बाद 6 अक्टूबर को फाइनल आंसर-की जारी किया गया.

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अब मेन्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर सारी जानकारी जारी की जाएगी.

Also Read: UP News: सीएम योगी का निर्देश, दीपावली से पहले एक नवंबर तक कर्मचारियों को हर हाल में मिल जाए वेतन

चयनित उम्‍मीदवार उत्‍तर प्रदेश में लेखपाल, पटवारी समेत अन्‍य ग्रुप सी भर्तियों के योग्य होंगे. UPSSSC PET Scorecard 2021 की वैधता एक साल तक होगी. इस दौरान निकलने वाली भर्तियों के लिए कैंडिडटे्स अपने स्कोरकार्ड के जरिए अप्लाई कर सकेंगे. रिजल्‍ट डाउनलोड का डायरेक्‍ट लिंक upsssc.gov.in पर लाइव है. सभी अपडेट्स वेबसाइट पर जारी होंगे.

Also Read: UP News: श्रवण कुमार श्रमिक धार्मिक पर्यटन यात्रा 10 नवंबर से होगी शुरू, सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुताबिक, पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम/स्कोर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तिथि से 1 वर्ष तक मान्य रहेगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाला ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होगा

गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी ने समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार पीईटी करायी है. आयोग द्वारा अब भर्ती को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा. इसके बाद 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Also Read: UP News: परीक्षा परिणाम से हैं असंतुष्ट तो RTI से देख सकेंगे कॉपी, जानिए कौन सी यूनिवर्सिटी दे रही यह सुविधा

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola