Live Updates

Lucknow Building Collapse Live: नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हजरतगंज में वजीर हसन रोड पर स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट की इमारत मंगलवार देर शाम भरभराकर ढह गई. हादसे में वहां रहने वाले करीब 30 लोग फंस गये, फिलहाल 14 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है, यहां 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इसमें 5-6 घंटे और लग सकते हैं.

विज्ञापन

नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसबी शिरोडकर, पुलिस कमिश्नर ने बताया नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदान नामक 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है. नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार किया गया है, बाकियों की तलाश जारी है. 14 लोगों को सकुशल निकाला गया है, 2 महिलाओं की मृत्यु हुई है. मलबा हटाया जा रहा है.

अलाया अपार्टमेंट हादसा: सपा नेता शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार

सपा नेता शाहिद मंजूर का बेटा गिरफ्तार. गैर इरादतन हत्या के मामले में नवाजिश शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि लखनऊ में कल अलाया अपार्टमेंट भरभराकर गिर गई थी. जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मिली जानकारी के अनुसार 2010 में ही इस अपार्टमेंट को गिराने का आदेश जारी किया गया था.

अलाया अपार्टमेंट को गिराने के लिए साल 2010 में दिया गया था आदेश

अलाया अपार्टमेंट को गिराने के लिए साल 2010 में ही आदेश दिया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2010 को जारी किया गया था आदेश. 12 साल 5 महीने से इस आदेश को दबाए बैठे थे एनडीए के अधिकारी.

लखनऊ के याजदान बिल्डर पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ के याजदान बिल्डर पर एफआईआर दर्ज। फहद याजदान पर एफआईआर दर्ज की गई. जमीन मालिक नवाजिश मंजूर पर भी FIR की गई है. फहद के सहयोगी मोहम्मद तारिक पर भी FIR हुई है.

Lucknow Building Collapse Live: नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lucknow Building Collapse Live: नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलाया अपार्टमेंट के आस-पास के भवन कराए जाएंगे खाली

राजधानी लखनऊ के वजीर हसन रोड में अलाया अपार्टमेंट हादसे के बाद अब आसपास की उन इमारतों को खाली कराया जाएगा, जिसमें दरारें आई हैं. यहां रहने वाले परिवारों को सुरक्षित जगह पर भेजा जाएगा. ये कदम एहतियात के तौर पर उठाया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण संयुक्त अभियान चलाएगा.

सपा नेता अब्बास हैदर का मां-पत्नी की मौत के बाद हंगामा, सुविधाओं की कमी के कारण रेस्क्यू में देरी के आरोप

राजधानी लखनऊ के वजीर हसन रोड में अलाया अपार्टमेंट हादसे में मां और पत्नी की मौत के बाद सपा नेता अब्बास हैदर ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया. उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए ओर कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण रेस्क्यू में देरी हुई. इससे पहले आज सुबह रेस्क्यू टीम ने पहले अब्बास की वृद्ध मां आमिर हैदर को बाहर निकाला, उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. कुछ घंटे बाद अब्बास की पत्नी उजमा हैदर को भी रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola