ePaper

Sitapur Hargaon Assembly Chunav: क्या बदलेंगे 2022 के समर में हरगांव के राजनीतिक हालात? जानें सबकुछ

Updated at : 21 Feb 2022 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Sitapur Hargaon Assembly Chunav: क्या बदलेंगे 2022 के समर में हरगांव के राजनीतिक हालात? जानें सबकुछ

Sitapur Hargaon Assembly Chunav हरगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा, भारत के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह सीतापुर जिले का एक हिस्सा है और धौरहरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है.

विज्ञापन

Sitapur Hargaon Assembly Chunav 2022: हरगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा, भारत के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह सीतापुर जिले का एक हिस्सा है और धौरहरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1967 में परिसीमन आदेश 1967 में पारित होने के बाद हुआ था. साल 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन आदेश पारित होने के बाद, निर्वाचन क्षेत्र को पहचान संख्या 147 सौंपा गया था.

क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण?

2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुरेश राही ने बहुजन समाज पार्टी के रामहेत भारती को 44995 वोट के बड़े अंतर से हराया था. इसके पहले तीन बार से बसपा जीत रही थी. इस विधानसभा अभी तक मुख्य लड़ाई में फिलहाल बसपा और भाजपा हैं. मगर समाजवादी पार्टी भी 2012 और 2017 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. सीतापुर जिले के इस विधानसभा में 1967 में पहला चुनाव हुआ था. उस समय भारतीय जन संघ के एस. राम विधायक बने थे.

2017 में BJP के सुरेश राही ने मारी थी बाजी

इस सीट पर 1989 से 1993 तक लगातार दौलत राम चुनाव जीतते रहे. इसके बाद 1996 में पहली बार सपा ने अपना खाता खोला. इस सीट पर पहली बार साल 2002 में बसपा का जनाधार बढ़ा और रामहेत भारती विधायक बने. वर्ष 2007 और 2012 में भी यहां के मतदाताओं ने बसपा पर भरोसा जताया. वहीं, 2017 के मोदी लहर में भाजपा ने बसपा के इस किले को ढहा दिया. यहां से सुरेश राही विधायक बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola