किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर चलाकर यात्रा करेंगे अखिलेश यादव, प्रशासन ने घर के आस-पास का इलाका किया सील

Updated at : 07 Dec 2020 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर चलाकर यात्रा करेंगे अखिलेश यादव, प्रशासन ने घर के आस-पास का इलाका किया सील

किसान आंदोलन को लेकर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति भी काफी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अब सीधी तौर पर इसमें कूद चुके हैं. उन्होंने किसानों के समर्थन में सोमवार को सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. आज सपा अध्यक्ष 13 किलोमीटर की यात्रा ट्रैक्टर से करेंगे. जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्‍थित आवास के आस-पास बेरिकेडिंग कर उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. वहीं अखिलेश यादव आज सपा कार्यकर्ताओं के साथ कन्नौज की ठठिया मंडी से तिर्वा के किसान बाजार तक 13 किलोमीटर की यात्रा ट्रैक्टर से करेंगे, ऐसा उन्होंने ऐलान किया है.

बता दें कि समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में सात दिसंबर से पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने वाली है. सपा मुखिया आज कन्नौज में ट्रैक्टर चलाकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले हैं. वहीं कन्नौज पुलिस ने अभी इसकी अनुमति नहीं दी है. जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है और लखनऊ में उनके आवास के आस-पास पुलिसबलों को तैनात कर दिया है.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “विशिष्ट किसान मंडी, ठठिया से किसान बाज़ार, मेडिकल कॉलेज तिर्वा, कन्नौज तक” आइए किसानों की आय में वृद्धि की माँग के लिए, भाजपा सरकार की शोषणकारी नीतियों के ख़िलाफ़, हम सब अपने किसान-बंधुओं के समर्थन मे एकजुट हों”.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola