सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में अपहृत ब्लॉक प्रमुख बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Mar 2022 12:42 PM

विज्ञापन

बस्ती पुलिस ने छापेमारी के दौरान सदर से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास से बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को सकुशल बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Basti News: बस्ती सदर से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की पुलिस फोर्स ने छापामारी की. पुलिस कार्रवाई में बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को सकुशल बरामद किया गया है. सपा विधायक पर 4 महीने से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी व 4 बच्चों के अपहरण करने का आरोप है. इस घटना को लेकर कलवारी थाने में विधायक महेंद्र यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

सपा विधायक के यहां छापेमारी में ब्लाक प्रमुख का परिवार बरामद

दरअसल, प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के बाद बस्ती के ब्लाक प्रमुख के अपहण का मामला काफी सुर्खियों में बना रहा. पुलिस लंबे समय से ब्लाक प्रमुख के अपहण के मामले का खुलासा करने में जुटी हुई थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. शुक्रवार देर रात पुलिस ने बस्ती सदर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के आवास पर छापेमारी की, जहां से ब्लाक प्रमुख, ब्लाक प्रमुख की पत्नी और उनके चार बच्चों को बरामद किया है.

4 महीने बाद परिवार के साथ घर लौटे ब्लाक प्रमुख

बता दें कि पिछले साल पंचायत चुनाव के दौरान बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थी. इस चुनाव के बाद से ही बस्ती जिले में ब्लाक प्रमुख के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसके बाद करीब 4 महीने बाद अब कहीं जाकर पुलिस ने सपा विधायक के यहां छापेमारी कर ब्लॉक प्रमुख को बरामद किया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी सपा विधायक से मामले की पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola