ePaper

UP News : AAP सांसद संजय सिंह ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- जल जीवन मिशन घोटाले की हो CBI जांच

Updated at : 15 Aug 2021 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : AAP सांसद संजय सिंह ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- जल जीवन मिशन घोटाले की हो CBI जांच

'आप' सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने जल जीवन मिशन घोटाले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन

UP News : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कथित जल जीवन मिशन घोटाले (Jal Jeewan Mission Scam) की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है. संजय सिंह का आरोप है कि जल जीवन मिशन के काम के लिए तैयार किए आगणन दर से 30-40 प्रतिशत अधिक दर पर एक कंपनी को टेंडर स्वीकृत किया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और सीबीआई निदेशक को भी पत्र लिखा है.

मंत्री और अधिकारी मिलकर कर रहे बंदरबाट

संजय सिंह का कहना है कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाना है, लेकिन एक लाख 20 हजार करोड़ की इस योजना के लिए जो धनराशि आवंटित की गई है, उसका मंत्री और अधिकारी मिलकर बंटरबाट करने में लगे हुए हैं. इसके अलावा, दागी कंपनी रश्मि मेटलिक्स को नियमों को दरकिनार करके ठेगा दिया गया, जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं.

संजय सिंह ने पेश किया साक्ष्य

‘आप’ सांसद ने एसडीएम झांसी की रिपोर्ट सहित कई साक्ष्य पेश किए और विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव व चीफ इंजीनियर पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने केंद्र सरकार को भेजे पत्र में जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक के आदेश पर एसडीएम झांसी द्वारा जो जांच रिपोर्ट तैयार की गई है, उसमें पाइप की गुणवत्ता घटिया होने का भी जिक्र किया है.

Also Read: UP में हुआ हजारों करोड़ का ‘जल जीवन मिशन’ घोटाला, AAP सांसद ने की CBI जांच की मांग
आप सांसद को मिल चुका है लीगल नोटिस

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह को नमामि गंगे के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने लीगल नोटिस भेजा है. संजय सिंह ने उन पर जल जीवन मिशन में घोटाला करने का आरोप लगाया था. इसके पहले जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने भी संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा था.

Also Read: AAP सांसद संजय सिंह की टिप्पणी पर गरमाई सियासत, BJP विधायक ने कहा बदनाम करने वाले को जाना होगा जेल

क्या है संजय सिंह का आरोप

संजय सिंह का आरोप है कि जल जीवन मिशन के लिए कई करोड़ का बजट पारित किया गया, लेकिन वर्ष 2020-21 में कोई भी काम जमीन पर नहीं उतरा. उन्होंने दावा किया कि जो काम हो भी रहे हैं, उनमें करोड़ों रुपये की कमीशनबाजी और घोटालों की कलई खुलने लगी है. पूरी योजना में 30 से 40 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है. उन्होंने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर भी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola