ePaper

Bareilly News: पत्नी से तंग पति ने लगाई फांसी, बीवी के प्रेमी ने दी थी हत्या की धमकी, छह माह पहले हुई थी शादी

Updated at : 03 Dec 2021 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: पत्नी से तंग पति ने लगाई फांसी, बीवी के प्रेमी ने दी थी हत्या की धमकी, छह माह पहले हुई थी शादी

बरेली देहात के थाना आंवला के गांव बिलोरी निवासी हरवीर सिंह (22 वर्ष) की शादी छह माह पूर्व कछला क्षेत्र के गांव तेली नगला से पूजा के साथ शादी हुई थी. वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के पानीपत में साथ रहकर मजदूरी करता था.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पत्नी से प्रताड़ित एक पति ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पत्नी से कहासुनी के चलते आत्महत्या करने की बात कही है. हालांकि, मृतक के परिजनों में पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों हत्या करने की चर्चा है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

बरेली देहात के थाना आंवला के गांव बिलोरी निवासी हरवीर सिंह (22 वर्ष) की शादी छह माह पूर्व कछला क्षेत्र के गांव तेली नगला से पूजा के साथ शादी हुई थी. वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के पानीपत में साथ रहकर मजदूरी करता था. कुछ दिन पहले ही पत्नी को लेकर गांव आया था. यहां अक्सर पत्नी से कहासुनी होने लगी. इस कारण गुरुवार को हरवीर ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे घर में कोहराम मच गया.

undefined

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में कुछ लोगों का कहना है कि हरवीर की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की है. पत्नी का प्रेमी जान से मारने की धमकी भी दे चुका था. पति ने पत्नी को समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह नहीं मानी. इसी से परेशान होकर हरवीर ने फांसी लगाकर जान दे दी है. आत्महत्या की सूचना पर थाना आंवला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. इसके चलते पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola