ePaper

Agra News: आगरा में 85 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई, पूर्व विधायक ने सरेंडर किए 100 करोड़ रुपए

Updated at : 09 Nov 2022 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Agra News: आगरा में 85 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई, पूर्व विधायक ने सरेंडर किए 100 करोड़ रुपए

Agra News: मीट व्यापारी और बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो (Zulfiqar Ahmed Bhutto) के एचएमए ग्रुप (HMA Group) पर आयकर विभाग (IT) की करीब 85 घंटे तक कार्रवाई चली. इस कार्रवाई में ग्रुप ने करीब 100 करोड़ रुपए की अघोषित आय सरेंडर की है.

विज्ञापन

Agra News: आगरा के बड़े मीट व्यापारी और बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो (Zulfiqar Ahmed Bhutto) के एचएमए ग्रुप (HMA Group) पर आयकर विभाग (IT) की करीब 85 घंटे तक कार्रवाई चली. इस कार्रवाई में ग्रुप ने करीब 100 करोड़ रुपए की अघोषित आय सरेंडर की है. शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने पूर्व विधायक के संस्थान और आवास पर छापामार कार्रवाई की थी और यह कार्रवाई 4 दिन तक चली.

12 शहरों के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की एचएमए कंपनी और आगरा में स्थित उनके आवास पर 5 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे इनकम टैक्स की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. ऐसे में ग्रुप के 12 शहरों में स्थित 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई थी. आयकर विभाग को एचएमए ग्रुप द्वारा बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी.

पूर्व विधायक ने स्वीकार की 100 करोड़ रुपए की अघोषित आय

करीब 85 घंटे तक आयकर विभाग द्वारा चली इस कार्रवाई में बड़ी सफलता विभाग को हाथ लगी है. पूर्व विधायक ने मंगलवार तक 100 करोड़ रुपए की अघोषित आय स्वीकार की है. जिसका अब आयकर विभाग पूर्व विधायक से टैक्स वसूला. बता दें, एचएमए ग्रुप फ्रोजन मीट कारोबार में देश में तीसरे नंबर की कंपनी है. कंपनी विश्व के 40 देशों में मीट का निर्यात करती है और 1 साल का कंपनी का 2000 करोड़ रुपए का टर्नओवर है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola