ePaper

Gorakhpur News: आज रिमझिम बारिश से भीग जाएगा गोरखपुर, आमजन के साथ-साथ किसानों को मिलेगी राहत

Updated at : 19 Jul 2022 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: आज रिमझिम बारिश से भीग जाएगा गोरखपुर, आमजन के साथ-साथ किसानों को मिलेगी राहत

Gorakhpur News: मौसम विशेषज्ञ के पूर्वानुमान के अनुसार आज से यानी 19 जुलाई से लेकर अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. जुलाई का महीना आधे से ज्यादा बीत गया बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं.

विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून के अगमन को लेकर गोरखपुर और आस-पास के जिलों के किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने पूर्वानुमान जताया है कि आज से यानी 19 जुलाई से लेकर अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. जुलाई का महीना आधे से ज्यादा बीत गया बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं उमस से लोगों का पसीना छूट रहा है. बरसात होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ओडिशा के पास एक सिस्टम बना हुआ है. इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन अपनी स्थिति से उत्तर की तरफ आ रही है. जिसके कारण गोरखपुर और बगल के कई जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है. बरसात के लिए लोग महीनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बादल आसमान में लुका छुपी खेल रहा है. आमजन के साथ-साथ किसान भी बरसात की आस लगाए हुए हैं, क्योंकि अगर दो से 3 दिनों में बरसात नहीं हुई तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है.

गोरखपुर पूर्वांचल सहित बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की वजह से खेतों में दरारें पड़ गई हैं और धान की फसल खेतों में ही पीली होने लगी है, जोकि किसानों के लिए चिंता का विषय है. जुलाई के महीने में तापमान अपने औसत तापमान से नीचे ही नहीं आया. जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है. जुलाई माह में तापमान औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है. मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि अगले दो-तीन दिनों में बरसात होने पर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

गोरखपुर और बगल के जिलों में बरसात होने पर आमजन के साथ-साथ किसानों को काफी राहत मिलेगी. जून माह से अब तक बरसात ना होने की वजह से खेत सूख गए हैं और खेतों में दरारें पड़ गई हैं. जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है. वह निजी साधन से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन वह धान की फसल के लिए काफी नहीं है. कुछ किसान तो बरसात के इंतजार में धान की रोपाई भी नहीं किए हैं.

Also Read: Weather Update: यूपी में नहीं बरसा पानी, धान की रोपाई प्रभावित, किसान निराश

रिपोर्टर- कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola