Live Updates

Gola Gokarannath By-Election Result Live: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में BJP के अमन गिरी जीते, बज रहे ढोल

Updated:
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर आज नतीजा घोषित किया जाएगा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसमें सात उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं. मतगणना 32 राउंड में पूरी होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश मुख्‍यालय पर ढोल-नगाड़ों की सुनाई दे रही गूंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी उम्मीदवार अमन गिरि को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी क्योंकि पार्टी उम्मीदवार अमन गिरि 1,24,810 मतों के साथ गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में आगे हैं.

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में BJP के अमन गिरी 32 हजार वोट से जीते

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के अमन गिरी ने 32 हजार से ज्यादा के अंतर से सपा के विनय तिवारी को हराया. दरअसल, गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव में रविवार को वोटों की काउंटिंग हुई. यहां बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इस चुनाव में अमन गिरी को करीब 1.20 लाख और सपा प्रत्याशी को करीब 82 हजार वोट मिले. हालांकि काउंटिंग शुरू होने के बाद अमन गिरी पहले ही राउंड से आगे रहे. अमन गिरी गोला गोकर्णनाथ के पूर्व बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के बेटे हैं. यहां अरविंद गिरी के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था. उनका निधन छह सितंबर को हुआ था.

UP By-Election: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में BJP के अमन गिरी 32 हजार वोट से जीते, सपा के व‍िनय त‍िवारी हारे

28वें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी आगे

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में 28वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी 78,564 वोट मिले हैं. हर राउंड की ग‍िनती के बाद बीजेपी कैंडीडेट के वोट की संख्‍या बढ़ती जा रही है.

23वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी को मिले 90,803 वोट

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में 20वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी 90,803 वोट मिले हैं. हर राउंड की ग‍िनती के बाद बीजेपी कैंडीडेट के वोट की संख्‍या बढ़ती जा रही है.

यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष ने सपा पर क‍िया तंज- साइक‍िल का पंचर होना तय

उत्‍तर प्रदेश बीजेपी के अध्‍यक्ष भूपेंद्र स‍िंह चौधरी ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार क‍िया है. उन्‍होंने आध‍िकार‍िक ट्व‍िटर अकाउंट पर ल‍िखा है, ‘उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलने को तैयार है और साइकिल के पंचर होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola