Bareilly News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है.
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गोटिया गांव निवासी नेहा (03 वर्ष) घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी. इससे बच्ची की मौत हो गई. यह खबर राहगीरों ने मृतक के परिवार को दी. वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. बच्ची का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के परिजनों ने बताया कि नेहा अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी. उसके माता-पिता खेत पर काम करने गए हुए थे. इसी दौरान तेजी से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की कोशिश की.मगर, तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर नेहा के माता-पिता मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी.
रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




