Kanpur News: कानपुर में आईआईटी छात्रों समेत चार कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 40 के पार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2022 7:00 AM

विज्ञापन

कानपुर में मंगलवार को सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में आईआईटी छात्रों समेत चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है.

विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच कानपुर में मंगलवार को सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में आईआईटी छात्रों समेत चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है.

कानपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 43

एक मरीज को सांस की तकलीफ के चलते गहन मॉनीटरिंग में रखा गया है, मरीज अभी होम आइसोलेशन में ही है. एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया है. अब शहर में कोरोना के 43 एक्टिव केस हो गए हैं. वही सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, साकेत नगर, आईआईटी, बाबूपुरवा और विनायकपुर में चार नए केस सामने आए हैं.

कुल 1347 एंटीजन टेस्ट किए गए

इनमें एक मरीज एनसीसी कैम्प में कैडेटों के बीच रहने पर कोरोना संक्रमित हुआ है. सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, उसी में नए केस सामने आ रहे हैं. मंगलवार को 1347 एंटीजन टेस्ट किए गए पर, जिनमें कोई केस सामने नहीं आया. एनसीसी कैंप में 14 कैडेटों में कोरोना का संक्रमण मिला था, उनका आरटीपीसीआर कराया है. सभी सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन एंटीजन में सभी पॉजिटिव थे, इसलिए संक्रमित मानकर ही पोर्टल पर अपलोड किया गया है.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola