Coronavirus: यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट, DGP मुख्यालय ने जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुख्यालय की ओर से कोविड-19 को लेकर पुलिसकर्मियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई. गाइडलाइन के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं. गाइडलाइन में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गये हैं.
UP Corona Update: चीन में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है. इस क्रम में सीएम योगी ने गुरुवार को टीम 9 के साथ बैठक में संक्रमण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. इस बीच प्रदेश के डीजीपी मुख्यालय से कोविड-19 को लेकर पुलिस वालों के गाइडलाइन जारी की गई. गाइडलाइन के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं.

पुलिसकर्मियों के लिए जारी गाइडलाइन में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गये हैं, जिसमें आदेश दिया गया है कि, मास्क, सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और सोशल डिस्टेनसिंग को जरूरी बताया है. इसके अलावा पुलिसकर्मियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की बात कही गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि, इन्ट्रीगेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए. भीड़- भाड़ वाले सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए हैं.
वहीं दूसरी ओर विभिन्न देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 के साथ गुरुवार को प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि, कोविड के नए वैरिएंट पर सतत नजर रखी जाए, जो भी नए केस मिले, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए. दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाया जाए. गंभीर, असाध्य रोग से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.
Also Read: UP Corona Update: कोरोना को लेकर यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने नए वैरिएंट पर नजर रखने के दिए निर्देशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है. संभव है आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा. यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है. कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा. अस्पतालों, बस, रेलवे स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करें. पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करें.
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि, कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए. चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग बेहतर समन्वय के साथ तैयारी करें. राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के परामर्श के अनुसार आगे की नीति तय की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से सतत संपर्क-संवाद बनाए रखें. कोविड के नए वैरिएंट पर सतत नजर रखी जाए. जो भी नए केस मिले, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए. दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाया जाए. गंभीर, असाध्य रोग से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




