CSJMU News: एलएलबी के 500 स्टूडेंट्स को मिली राहत, 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देकर ले सकेंगे डिग्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2022 5:50 PM
अब वे 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देकर डिग्री पूरी कर सकेंगे. बार काउंसिल ने विश्वविद्यालय की रिक्वेस्ट पर पहली बार अपने नियमों पर शिथिलता बरतते हुए इन छात्रों को छूट दी है. हालांकि, ये छूट सिर्फ इस बार ही मिलेगी. इसका लाभ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा जिनकी पहले सेमेस्टर में बैक लग गई थी.
Kanpur University News: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय व उससे सम्बंधित महाविद्यालय के एलएलबी के करीब 500 छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिल गई है. अब वे 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देकर डिग्री पूरी कर सकेंगे. बार काउंसिल ने विश्वविद्यालय की रिक्वेस्ट पर पहली बार अपने नियमों पर शिथिलता बरतते हुए इन छात्रों को छूट दी है. हालांकि, ये छूट सिर्फ इस बार ही मिलेगी. इसका लाभ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा जिनकी पहले सेमेस्टर में बैक लग गई थी. वे लगातार 4 सेमेस्टर तक पास हुए हों और अब वह 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे हों.
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय व उससे संबंधित महाविद्यालयों में एलएलबी और बीए एलएलबी के 5वें सेमेस्टर में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कोरोना काल में पहले सेमेस्टर की परीक्षा दी थी. इसमें करीब 500 स्टूडेंट्स की बैक लगी थी. विश्वविद्यालय ने पहले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई थी. इन छात्रों ने चौथा सेमेस्टर पास कर लिया है. एलएलबी और बीए एलएलबी के 5वें सेमेस्टर का फॉर्म भरने के लिए पहला और दूसरा सेमेस्टर पास करना जरूरी होता है. कोरोना काल के दौरान छात्रों के पहले सेमेस्टर में बैक लग गई थी. छात्र 5वें सेमेस्टर का फॉर्म भरने से वंचित रह जाते. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बार काउंसिल से रिक्वेस्ट की और छात्रों को छूट देने की मांग की. बार काउंसिल ने विशेष परिस्थिति को देखते हुए छूट देने की अनुमति प्रदान की है.
रिपोर्ट : आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










