Live Updates

UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना संक्रमण के 11 हजार 583 नये मामले आये

Updated at : 25 Jan 2022 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना संक्रमण के 11 हजार 583 नये मामले आये

UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना की तीसर लहर बेकाबू होती जा रही है. मंगलवार, 24 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूपी में कोरोना के 11,583 नये मरीज

यूपी में कोरोना संक्रमण के 11,583 नये मामले आये हैं. पिछले 24 घण्टों में 18,875 लोग तथा अब तक कुल 18,59,717 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं.

सोनभद्र में कोरोना के 63 नए पॉजिटिव केस

यूपी के सोनभद्र जिले में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां महज 24 घण्टे में 63 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि 24 घंटे में 52 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 717 गई है.

अलीगढ़ में 1004 थर्ड जेंडर ने लगवाई वैक्सीन

अलीगढ़ में थर्ड जेंडर ने भी कोरोना टीकाकरण में खासी रूचि दिखाई है. टीकाकरण केंद्रों तक थर्ड जेंडर पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं. अलीगढ़ में अब तक 1004 थर्ड जेंडर ने कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि, कोरोना टीकाकरण में थर्ड जेंडर ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाते नजर आ रहे हैं. उनके शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए और सार्थक प्रयास किए जाएंगे.

यूपी में 29 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-9 की बैठक में निर्देश दिए कि 29 जनवरी तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी. इस दौरान लक्षणयुक्त/संदिग्ध मरीजों को नि:शुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया जाए.

प्रदेश में कोरोना के 11159 नए पॉजिटिव केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में अब कुछ कमी दर्ज की जाने लगी है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 11159 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. कुल पॉजिटिव केस में से 1818 नए केस लखनऊ से रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि गौतम बुद्ध नगर में 501, गाजियाबाद में 537, मेरठ में 432 और कानपुर में 498 नए मरीज मिले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola