ePaper
Live Updates

UP Corona Update Live: एडीजी जोन प्रयागराज कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

Updated at : 17 Jan 2022 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update Live: एडीजी जोन प्रयागराज कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार, 17 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:27 PM. 17 Jan 2211:27 PM. 17 Jan

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश कोरोना संक्रमित

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. एडीजी जोन ने अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, वह अपना टेस्ट जरूर करवा लें.

5:45 PM. 17 Jan 225:45 PM. 17 Jan

यूपी में कोरोना के मिले 15,622 नए मामले

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है. सोमवार को 15, 622 नए मरीज मिले हैं जबकि 12 हजार 402 लोग ठीक हुए हैं.

3:46 PM. 17 Jan 223:46 PM. 17 Jan

लखनऊ में कोरोना के 2534 नए केस रिपोर्ट

लखनऊ में कोरोना की तीसर लहर बेकाबू होती जा रह है. यहां सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2534 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि अलीगंज में 384, चिनहट में 344 और आलमबाग में 317 संक्रमित मिले हैंय

11:19 AM. 17 Jan 2211:19 AM. 17 Jan

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना

पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज से माघ मेला शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में डुबकी लगाई. माघ मेला के एसएसपी राजीव एन मिश्रा ने बताया कि, ‘सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी चल रही है. कोविड-19 ​​दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले लोगों से जुर्माना लिया जा रहा है.

8:45 AM. 17 Jan 228:45 AM. 17 Jan

प्रयागराज में 322 नए कोरोना मरीज

प्रयागराज में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिले कोरोना के 322 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए हैं. इसके अलावा माघ मेला क्षेत्र में भी 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं.

8:45 AM. 17 Jan 228:45 AM. 17 Jan

मुरादाबाद में 316 नए संक्रमित मिले

मुरादाबाद में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार तेज हो गई है. यहां कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मुरादाबाद जेल के 41 कैदियों समेत 316 नए संक्रमित मिले हैं. शहर में एक्टिव केस का आंकड़ा 3,337 के पार हो चुका है.

7:01 AM. 17 Jan 227:01 AM. 17 Jan

बीते 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा केस

यूपी में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में प्रदेश में रेकॉर्ड 17,185 केस मिले हैं. अब यहां कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 103474 पहुंच गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola