UP Corona Update Live: यूपी ने कोरोना वैक्सीनेशन में बनाया रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुंचा 23 करोड़ के पार

Updated:
विज्ञापन

UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. रविवार, 16 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

यूपी में 23 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन

यूपी ने कोरोना वैक्सिनेशन में पूरे देश में एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है. यूपी में अब तक 23 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

आगरा में कोरोना के 425 नए मरीज रिपोर्ट

आगरा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, शहर में कोरोना के 425 नए मरीज मिले, इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 3699 हो गई है.

हेल्थ वर्कर्स का कोरोना काल में अहम योगदान-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि, कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. उन्होंने कहा कि, हमने आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया. हेल्थ वर्कर्स का कोरोना काल में अहम योगदान रहा है. हमने आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया- सीएम

 देश में 65 करोड़ लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बतााय कि, कोविड वैक्सीन को आज एक साल पूरा हो गया है. अब तक 156.83 करोड़ डोज़ लगा दिए गए हैं. 96.7% पहली डोज लगाई गई है. गांवों में 99 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई. 76 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को डोज़ दी गई. 65 करोड़ लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण हुआ है.

यूपी में 3,87,000 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगी

यूपी की योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.25% लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त की और 58.28% से अधिक लोगों ने दोनों डोज प्राप्त की हैं. 15-18 आयु वर्ग के लगभग 37% किशोरों को वैक्सीन की डोज लग गई है. 3,87,000 लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगा दी गई है.

यूपी में कोरोना के 17185 मामले

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है. रविवार को 17 हजार 185 नए मरीज मिले हैं जबकि 8802 लोग ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola