UP Corona Update Live: वाराणसी में कोरोना के मिले 666 नए मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 3662
UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार, 14 जनवरी यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
वाराणसी में मिले 666 नए कोरोना संक्रमित
वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीएचयू लैब से शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 666 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके बाद वाराणसी में थर्ड वेव में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3662 पहुंच गई है.
24 घंटे में कोरोना के 16,016 नए मामले रिपोर्ट
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,016 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. बीते 24 घंटे में 2554 लोग और अब तक 16,93,842 कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है, जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में हैं.
24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक यूपी में 24 घंटे में कोविड संक्रमण से प्रदेश में 3 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई. पॉजिटिविटी दर 6.30% है. 24 घंटे में 2,54,044 सैंपल की जांच की गई. अब तक 9,58,05,123 सैंपल की जांच की गई है:
43 लाख 55 हजार से अधिक बच्चों ने ली वैक्सीन
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 15-18 साल के बीच आने वाले 43,55,278 बच्चों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है.
लखीमपुर खीरी में 16 स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि
लखीमपुर खीरी के मितौली सीएचसी में 16 स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मच गया हड़कंप. अस्पताल में मौजूद सभी लोगों की जांच कराने की तैयारी. संक्रमण के शिकार लोगों को आइसोलेट किया गया.
यूपी में बृहस्पतिवार को 14765 नए पॉजिटिव केस
Corona Third Wave: यूपी में बीते बृस्पतिवार को कोरोना वायरस के 14765 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जबकि 1062 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. अब तक कुल 17,85,256 लोग प्रदेश में कोराना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 16,91,288 कोराना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. गुरुवार को 6 मरीजों की मौत की रिपोर्ट है. वर्तमान में प्रदेश में 71,022 एक्टिव मरीज हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए