Live Updates

UP Corona Update Live: 24 घंटे में कोरोना के 5,316 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 41,471 हुई

Updated at : 03 Feb 2022 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update Live: 24 घंटे में कोरोना के 5,316  नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 41,471 हुई

UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 3 फरवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूपी में अब तक 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में कल 02 फरवरी, 2022 को एक दिन में 14,75,744 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,83,66,961 तथा दूसरी डोज 10,48,33,700 दी गयी. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 99,73,963 तथा दूसरी डोज 93,318 दी गयी है. कल तक 15,38,992 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

कोरोना संबंधित समस्या के लिए जारी किया नंबर

प्रसाद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे.

24 घंटे में 5,316 नए मामले

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,95,307 सैम्पल की जांच की गयी. कोरोना संक्रमण के 5,316 नए मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 10,00,47,612 सैम्पल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 5,541 लोग तथा अब तक कुल 19,69,708 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 41,471 एक्टिव मामले है.

बुधवार को कोरोना के 5052 नए मामले रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में बुधवार को 2 लाख 3 हजार 856 सैंपलों की जांच की गई. इसमें कोरोना संक्रमण के 5052 नए मामले सामने आए हैं. वहीं अलग-अलग जिलों में 22 मौतें भी दर्ज की गईं.

प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 39837 रह गई है

राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 10398 है. वहीं अब प्रदेश में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या घटकर 39837 रह गई है. यूपी में पॉजिटिविटी रेट 7.78 फीसदी से घटकर बीते दिन 2.46 प्रतिशत दर्ज किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 26 करोड़ 32 लाख 45 हजार 76 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola