ePaper

यूपी में फिर बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, लखनऊ और कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित, एक दिन में हुई इतने लोगों की मौत

Updated at : 06 May 2021 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में फिर बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, लखनऊ और कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित, एक दिन में हुई इतने लोगों की मौत

Corona Virus in UP, Lock Down, Corona Curfew: यूपी में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार से नीचे थी, लेकिन अब एक बार फिर नये मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार कर गया है. बीते एक दिन में यूपी में कोरोना के 31,165 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, इस बीमारी से 357 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
  • यूपी में कोरोना के फिर बढ़ रहे है मामले

  • फिर 30 हजार पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

  • कोरोना लॉकडाउन 10 मई तक बढ़ा

Corona Virus in UP, Lock Down, Corona Curfew: यूपी में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार से नीचे थी, लेकिन अब एक बार फिर नये मरीजों का आंकड़ा 30 हजार पार कर गया है. बीते एक दिन में यूपी में कोरोना के 31,165 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, इस बीमारी से 357 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही यूपी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,151 हो गई है. प्रदेश में कोविड के 13,99,294 कुल मामले हैं, जिसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2,62,474 है.

लखनऊ-कानपुर में सबसे ज्यादा मामलेः कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ और कानपुर नगर में दिख रहा है. लखनऊ जनपद में बीते दिन कोरोना के 3004 नये मामले सामने आये हैं. जबकि, 38 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है. वहीं कानपुर नगर में 1205 नये संक्रमित हुए हैं, लेकिन यहां 46 लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद में कोरोना की रफ्तार में इजाफा हुआ है.

यूपी में कोरोना लॉकडाउन बढ़ीः यूपी में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है. अब 10 मई की सुबह 7 बजे तक यूपी लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले कोरोनो के कारण यूपी में लॉकडाउन 6 मई तक लगाया गया था. लेकिन अब एक बार फिर इसकी अवधि बढ़ा दी गई है.

सशर्त छूट का एलानः लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ सरकार ने सशर्त कुछ छूट का भी ऐलान किया है. लोगों को लॉकडाउन की अवधि में बाहर निकलने के लिए पास की जरूरत होगी. वहीं, यूपी सरकार ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या जरूरी सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, डाक सेवा समेत पत्रकारों को ई-पास लेने की जरूरत न होगी.

Also Read: UP Panchayat Chunav Result 2021: सपा का लहराया परचम, अपने ही गढ़ में पिछड़ी बीजेपी, कहीं ये आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी तो नहीं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola