ePaper

UP Congress Candidate List: कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, कैराना से हाजी अखलाक का नाम

Updated at : 20 Jan 2022 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
UP Congress Candidate List: कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, कैराना से हाजी अखलाक का नाम

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. कुल प्रत्याशियों में 16 महिलाओं को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

UP Congress Candidate List 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की सूची के बाद अब दूसरी सूची भी जारी कर दी है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. कुल प्रत्याशियों में 16 महिलाओं को भी शामिल किया गया हैं.

यहां देखें प्रत्याशियों के नाम

कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में सहारनपुर से सुखविंदर कौर को टिकट दिया गया है, जबकि कैराना से हाजी अखलाक, थाना भवन से सत्य श्याम सैनी, शामली से मो अयूब जंग, बुढ़ाना से देवेंद्र कश्यप, चरथावल से यासमीन राणा, पुरकाजी से दीपक कुमार, मुजफ्फनगर से सुबोध शर्मा, खतौली से गौरव भाटी, मीरापुर से जमील कासमी, ठाकुरद्वारा से सलमा आगा के प्रत्याशी बनाया गया है.

बागपत से अनिल त्यागी कांग्रेस के प्रत्याशी

इसके अलावा बिलारी से कल्पना सिंह, चंदौली से मिथिलेश, सिकंदराबाद से सलीम अख्तर, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, सिवालखास से जगदीश शर्मा, सरधना से राईनुद्दीन, मेरठ कैंट से अवनीश कजाला, मेरठ से रंजन शर्मा, मेरठ साउथ से नफीस सैफी, बागपत से अनिल त्यागी, साहिबाबाद से संगीता त्यागी, मोदीनगर से नीरज कुमारी, धौलाना से अरविंद शर्मा और हापुड़ से भावना वाल्मीकि को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. दूसरी लिस्ट में दिए गए सभी प्रत्याशियों के नाम नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं

undefined
undefined
पहली लिस्ट में 50 महिला प्रत्याशियों के नाम

कांग्रेस ने इससे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 152 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. जिसमें 50 महिला प्रत्याशियों को शामिल किया गया है. कांग्रेस ने टिकट बंटबारे में 40 फीसदी महिला भागीदारी को सुनिश्चित करने का फैसला लिया है.

Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: कांग्रेस की यूपी चुनाव की दूसरी सूची में 41 कैंडिडेट में 16 महिलाएं पहली लिस्ट में सुर्खियों में रहीं महिलाओं के नाम

कांग्रेस की ओर जारी की गई सूची में उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह सहित लखनऊ मध्य से सदफ जफर को कांग्रेस की उम्मीदवारी दी गई है. खास बात यह है कि टिकट बंटवारे में 40 फीसदी महिलाओं को वरीयता दी गई है.

कब होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola