ePaper

बिरजू महाराज के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति

Updated at : 17 Jan 2022 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिरजू महाराज के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति

Pandit Birju Maharaj: कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज का आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है.

विज्ञापन

कथक सम्राट नर्तक और पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का सोमवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनके निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई. बताया जा रहा है कि बिरजू महराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पंडित बिरजू महाराज के निधन के बाद गायक अदनान सामी से लेकर मालिनी अवस्थी तक कला, फिल्म और संगीत जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

आज जारी हुई एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पं. बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था. वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे. उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है. मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पं.बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Also Read: बिरजू महाराज ने 16 वर्ष की उम्र में दी थी पहली प्रस्तुति, BHU से मिल चुकी है डॉक्टरेट की मानद उपाधि

सीएम योगी ने ट्वीट भी किया है. जिसमें लिखा, कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!


2016 में मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

आपको बता दें कि बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों जैसे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘काहे छेड़ मोहे…’ को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था. माधुरी दीक्षित हमेशा ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं. साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल‘ गाने की कोरियाग्राफी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.

Also Read: आज थम गया भारतीय संगीत का ‘अच्छन’ लय और ‘पद्मित’ ताल, अनंत साधना में लीन हो गए पंडित बिरजू महाराज

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola