Gorakhpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बच्चों ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता मिला भाई-बहन का शव

खजनी थानाक्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या के पुत्र और पुत्री का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला. पिपरौली ब्लॉक के खजनी थानाक्षेत्र में के अंतर्गत रामपुर मलौली गांव निवासी छोटेलाल मौर्या भाजपा के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी हैं.
Gorakhpur News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र-पुत्री ने मामूली बात पर झगड़े के बाद सुसाइड कर लिया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. खजनी थानाक्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या के पुत्र और पुत्री का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला. पिपरौली ब्लॉक के खजनी थानाक्षेत्र में के अंतर्गत रामपुर मलौली गांव निवासी छोटेलाल मौर्या भाजपा के वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी हैं.
शुक्रवार को परिजन घर के अंदर गए तो 23 वर्षीय पुत्री पूनम और 20 वर्षीय पुत्र सोनू का शव फंदे से लटकता मिला. दोनों को फंदे से लटकता देखकर परिजन अवाक रह गए. भाजपा नेता के बच्चों का शव घर में मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया. दोनों के शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच गए. इसके बाद दोनों के शवों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि, अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
रिपोर्ट : कुमार प्रदीप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










