ePaper

राम मंदिर बनाने के लिए अयोध्या में 25 को विहिप की धर्मसभा, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे, धारा 144 लागू

Updated at : 23 Nov 2018 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर बनाने के लिए अयोध्या में 25 को विहिप की धर्मसभा, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे, धारा 144 लागू

लखनऊ : विश्व हिंदू परिषद ने आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा आयोजित की गयी है, जिसे लेकर यहां सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्म सभा में लाखो लोग पहुंच सकते हैं. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस धर्मसभा में शिरकत करने के लिए 24 नवंबर को अयोध्या […]

विज्ञापन

लखनऊ : विश्व हिंदू परिषद ने आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा आयोजित की गयी है, जिसे लेकर यहां सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्म सभा में लाखो लोग पहुंच सकते हैं. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस धर्मसभा में शिरकत करने के लिए 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे.

इस स्थिति के मद्देनजर स्थानीय लोग सकते में हैं और किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं. बताया जा रहा है कि लोग घरों में राशन जमा कर रहे हैं. इस धर्मसभा का उद्देश्य अयोध्या में राममंदिर बनाना है और इस मंदिर के लिए सरकार पर दबाव डालना है.

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शिवाजी की जन्मस्थली से मिट्टी से लेकर अयोध्या आ रहे हैं और रविवार को राम लला के दर्शन करेंगे.इधर प्रशासन ने धर्मसभा को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रशासन रामजन्मभूमि के अंदर प्रवेश देने में सावधानी बरतेगा. पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola