ePaper

Lucknow News: यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले अखिलेश यादव, टॉपर्स को बांटे लैपटॉप

Updated at : 01 Jul 2022 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले अखिलेश यादव, टॉपर्स को बांटे लैपटॉप

Lucknow News: अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपने जन्मदिन के मौके पर यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र- छात्राओं से मिले. मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स छात्र-छात्रओं को लैपटॉप बांटे. साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 1 जुलाई को यानी आज अपने जन्मदिन के मौके पर यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र- छात्राओं से मुलाकात की. छात्रों से बीतचीत के बाद अखिलेश यादव ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटे. साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इससे पहले सीएम ने की छात्रों से मुलाकात

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने 22 जून को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मुलाक़ात की थी. ये मुलाकात उनके सरकारी आवास पर हुई. इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का मंत्री गुलाबो देवी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले एक कर मेधावी छात्र-छात्राओं से बातचीत की. साथ ही उनसे उनके सब्जेक्ट के बारे में पूछा. इसके अलावा उन्होंने छात्रों के अभिभावक और शिक्षकों से भी मुलाकात की. उन्होंने अभिभावकों से घर में पढ़ाई का माहौल बनाने की अपील की. साथ ही सभी छात्रों से कहा कि वे लाइब्रेरी जरूर जाएं.

सीेएम योगी ने छात्रों से की योग करने की अपील

मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से जाना की वे आगे किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों से पूरा कि, किसी छात्र को पता है कि बीते दिन कौन-सा दिवस था. इस पर एक छात्र ने जवाब दिया कि कल योग दिवस था. इसी कड़ी में योगा दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि सभी को नियमित योगा करना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ रहेंगे और निरोगी होंगे.

10वीं और 12वीं में कितने फिसदी छात्र हुए पास

दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया था. हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी किया गया. जबकि, इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया गया है. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर घोषित किया गया है. इस बार 10वीं में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है, जबकि 12वीं में 85.33 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola