ePaper

Rampur By-Election: अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर, 100 विधायक लाओ खुद CM बन जाओ

Updated at : 01 Dec 2022 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Rampur By-Election: अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर, 100 विधायक लाओ खुद CM बन जाओ

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे डिप्टी सीएम का क्या लाभ जो अपने विभाग के एक सीएमओ का तबादला नहीं करा पाए. एक डिप्टी सीएम का विभाग बदल दिया. लेकिन, जो विभाग उनको सौंपा गया, उसमें बजट ही नहीं है.

विज्ञापन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर में सत्तारूढ़ दल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ रामपुर का नहीं है. यह सरकार को हिलाने का चुनाव है.

सपा नेताओं को माफिया कहने पर भड़के

पार्टी उम्मीदवार आसिम राजा के समर्थन में आयोजित जनसभा में अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार के दो डिप्टी सीएम सपा नेताओं को माफिया कहते घूम रहे हैं. हम कहते हैं कि 100 विधायक लेकर आ जाओ. हम समर्थन देंगे. सीएम तुम बन जाना. हम बाहर से समर्थन देंगे.मैं रामपुर में ऑफर देकर जा रहा हूं.

सीएमओ का तबादला तक नहीं करा पाए डिप्टी सीएम

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे डिप्टी सीएम का क्या लाभ जो अपने विभाग के एक सीएमओ का तबादला नहीं करा पाए. एक डिप्टी सीएम का विभाग बदल दिया. लेकिन, जो विभाग उनको सौंपा गया, उसमें बजट ही नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता को डराया क्यों जा रहा है. सारा देश जानता है आजम खां पर झूठे मुकदमे लगाए हैं. यह समय सरकार बदलने का समय आया आया है.

सीएम की फाइल लौटायी, समाजवादी बदले की भावना से काम नहीं करते

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं सीएम था तो उस वक्त वर्तमान सीएम की एक फाइल मेरे पास आई थी, जिसमें उनके खिलाफ मुकदमे की सिफारिश की गई थी. मैंने वह फाइल लौटा दी थी. अगर किसी को विश्वास नहीं है तो पूछ लेना उस वक्त के अधिकारियों से. अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी के लोग हैं. हमने कोई केस नहीं लगाया, कोई कार्रवाई नहीं की. हम बदले की भावना से काम नहीं करते हैं.

रामपुर उपचुनाव एक टेस्ट

उन्होंने कहा कि रामपुर का उपचुनाव एक टेस्ट है. अगर इस टेस्ट में हम पास हो गए तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2027 में प्रदेश में हमारी सरकार होगी. यह सरकार को हिलाने वाला चुनाव है. अखिलेश ने कहा कि ये वोट की ताकत से ही सरकार में आए हैं. हमें इनको वोट की ताकत से बाहर करना है.

2022 में जीते हुए लोगों को हरा दिया

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला चुनाव नहीं है. इससे पहले हुए चुनावों में हमने देखा है कि कैसे जीते हुए लोगों को हरा दिया गया. 2022 के विधानसभा चुनाव में हम सरकार में आ रहे थे, लेकिन हमें कैसे हराया गया, इससे आप लोग वाकिफ हो. उन्होंने कहा कि जब आप लोग एकजुट हो जाओगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा.

Also Read: यूपी नगर निकाय चुनाव: 48 जिलों के आरक्षण की सूची जारी, लखनऊ के 110 वार्डों की देखें सूची
डरे नहीं, वोट का इस्तेमाल करें

उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई जब एकजुट होकर तीन कृषि कानून के खिलाफ खड़े हो गए तो प्रधानमंत्री को माफी मांगनी पड़ी और कानून वापस लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि अभी पुलिस डरा रही है. इनसे डरिए मत, उनके वोट का इस्तेमाल कीजिए। हमारे भी अच्छे दिन आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola