Agra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा कैंटर, सिपाही की हालत गंभीर, पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2022 9:42 AM

विज्ञापन

आगरा में सिपाही सतपाल सिंह ललितपुर से अपने परिवार और सामान के साथ कैंटर से अपने गांव जा रहे थे. तभी उनका कैंटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गया. जिससे बड़ा हादसा हो गया और दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Agra News: ताज नगरी आगरा में शुक्रवार तड़के सुबह करीब दो बजे आगरा ग्वालियर रोड पर मलपुरा थाना क्षेत्र में माकरोल पर सड़क हादसा हो गया. जिसमें सिपाही की पत्नी और पुत्र की मौत हो गई. वहीं सिपाही और चालक घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा कैंटर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खंदौली क्षेत्र के नगला अर्जुन में रहने वाले सतपाल सिंह पुत्र राधेश्याम पुलिस में सिपाही के पद पर ललितपुर जिले में तैनात हैं. सतपाल सिंह ललितपुर से अपने परिवार और सामान के साथ कैंटर से अपने गांव जा रहे थे. शुक्रवार सुबह तड़के करीब 2 बजे उनका कैंटर थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला मकरोल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गया. जिससे बड़ा हादसा हो गया और दो लोगों की मौत हो गई.

घायल सिपाही का अस्पताल में उपचारी जारी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक्सीडेंट की आवाज से आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वह भी मौके पर पहुंच गए. क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद मलपुरा और थाना सदर की पुलिस फोर्स भी मौके पर आ गई. पुलिस के अनुसार, घायल सिपाही और कैंटर ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

सिपाही की पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत

वहीं सिपाही की पत्नी अंचल और उनके 6 वर्षीय पुत्र अंशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सिपाही की पत्नी और उसके बेटे के शव को गाड़ी में से निकालने के लिए पुलिस को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.

रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola