ज्ञानवापी केस की वाराणसी कोर्ट में सुनवाई को लेकर संशय बरकरार, अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2022 1:02 PM
अधिवक्ता मदन मोहन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की ओर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया है. मगर वाराणसी में विशेष प्रकरण की सुनवाई चल रही है. ज्ञानवापी प्रकरण पर पूरे देश की नजरें हैं. हड़ताल के बीच सुनवाई करवाने को लेकर हम लोगों ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है ताकि हम सब सहभागी बन सकें.
Varanasi News: वाराणसी में ज्ञानवापी सुनवाई के बीच अधिवक्ताओं ने हड़ताल के बीच सुनवाई करवाने को लेकर बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है. अधिवक्ताओं का कहना है कि बनारस बार एसोसिएशन ने बैठक के बाद ही निर्णय होगा. यदि अनुमति मिलनी भी होगी तो दोपहर 2 बजे के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
Also Read: सुबह की न्यूज डायरी: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज आ सकता है कोर्ट का फैसला
अधिवक्ता मदन मोहन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की ओर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया है. मगर वाराणसी में विशेष प्रकरण की सुनवाई चल रही है. ज्ञानवापी प्रकरण पर पूरे देश की नजरें हैं. इस वजह से हड़ताल के बीच सुनवाई करवाने को लेकर हम लोगों ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है ताकि हम सब सहभागी बन सकें.
Also Read: ज्ञानवापी मस्जिद केस पर सुप्रीम सुनवाई- शिवलिंग की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लेकिन नमाज बाधित न हो
अध्यक्ष बनारस बार एसोसिएशन धीरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि कार्रवाई करने को लेकर मिली एप्लिकेशन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. अभी हम लोग पूरा सर्वे कर रहे हैं कि अदालत बैठी है या नहीं. विशेष सचिव ने जो अधिवक्ताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है, उसके विरोध में सारा अधिवक्ता समाज उसकी निंदा करता है. पूरे प्रदेश में 18 से 20 जगह पर प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं. अपने-अपने ढंग से वे आंदोलन कर रहे हैं. ज्ञानवापी मसले पर बहस की अनुमति प्रदान करने के लिए हम तब तक स्वीकृति नहीं दे सकते हैं जब तक हमारे विशेष कार्यकारिणी सदस्य से हम बात नहीं कर लेते. यदि अनुमति देने की भी स्थिति बनेगी तो 2 बजे के बाद की ही बनेगी.
रिपोर्ट : विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










