संबंध बनाने से इनकार किया तो बहनोई ने साली के सिर के बाल काटे, मारा-पीटा

Updated:
विज्ञापन
संबंध बनाने से इनकार किया तो बहनोई ने साली के सिर के बाल काटे, मारा-पीटा

कानपुर : कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने में नाकाम बहनोई ने अपनी साली की बुरी तरह से पिटाई की और उसकी बात न मानने पर उसके सिर के बाल ब्लेड से काट दिये. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहनोई और उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रवक्ता […]

विज्ञापन

कानपुर : कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने में नाकाम बहनोई ने अपनी साली की बुरी तरह से पिटाई की और उसकी बात न मानने पर उसके सिर के बाल ब्लेड से काट दिये. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहनोई और उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक 32 साल की महिला का आरोप है कि 28 अगस्त को उसके बेटे की तबीयत खराब थी तब उसका बहनोई (बहन का पति) संजय उसके घर आया और उससे अपने घर चलने को कहा ताकि उसके बेटे का इलाज कराया जा सके.

महिला का आरोप है कि संजय इलाज के कराने के बजाये उसे और उसके बच्चे को अपनी बहन उर्मिला के घर कानपुर देहात जिले ले आया. यहां संजय उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. यह सिलसिला एक सितंबर तक चलता रहा. इस दौरान उसके हाथ संजय का मोबाइल फोन लग गया.

उसने अपने पति रामकिशोर को सारी बात बता दी. संजय को जब इसकी जानकारी हाथ लगी तो उसने महिला को मारा-पीटा और ब्लेड से उसके सिर के बाल काट दिये. इस बीच, महिला का पति वहां पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. पनकी पुलिस स्टेशन के स्टेशन इंचार्ज आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola