बिहार चुनाव के नतीजे बुद्धिजीवियों का जनादेश: आजम खान
Updated at : 08 Nov 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन

रामपुर (उप्र) : सपा नेता आजम खान ने आज कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की हार राज्य के बुद्धिजीवियों का सामूहिक जनादेश है. खान ने महात्मा गांधी के हवाले से कहा कि ‘‘गलत तरह से हथियाई सत्ता आपको परास्त करेगी.” उन्होंने कहा, ‘‘यह बिहार से बुद्धिजीवियों का फैसला है.” इस बीच, सपा नेता ने […]
विज्ञापन
रामपुर (उप्र) : सपा नेता आजम खान ने आज कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की हार राज्य के बुद्धिजीवियों का सामूहिक जनादेश है. खान ने महात्मा गांधी के हवाले से कहा कि ‘‘गलत तरह से हथियाई सत्ता आपको परास्त करेगी.” उन्होंने कहा, ‘‘यह बिहार से बुद्धिजीवियों का फैसला है.” इस बीच, सपा नेता ने ‘‘बढ़ती असहिष्णुता” पर लेखकों, कलाकारों और अन्य के विरोध के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च का नेतृत्व करने पर कल बालीवुड कलाकार अनुपम खेर की आलोचना की थी.
खान ने दावा किया कि खेर ने ‘‘दिल्ली में मार्च का नेतृत्व कर एक अजीब स्थिति पैदा कर दी. खेर ने बुद्धिजीवियों का अपमान किया.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से जोर देता रहा हूं कि सिनेमा के पर्दे पर नाचने और गाने वाले लोग पढे-लिखे लोगों और लेखकों के अपमान में संलिप्त हैं.” खान ने कहा, ‘‘चूंकि स्क्रिन ऐक्टर इज्जत और धन पाते हैं, उन्हें बुद्धिजीवियों की कतार में नहीं रखा जा सकता.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




