उत्तर प्रदेश : कानपुर में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप से भेजा इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : कानपुर में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप से भेजा इस्तीफा

कानपुर : अपनी तरह के पहले मामले में कानपुर जोन के महानिरीक्षक के हेल्पलाइन नंबर के व्हाटसअप पर एक सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया. इस्तीफा मिलते ही आईजी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय ने कानपुर देहात जिले के एसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट […]

विज्ञापन

कानपुर : अपनी तरह के पहले मामले में कानपुर जोन के महानिरीक्षक के हेल्पलाइन नंबर के व्हाटसअप पर एक सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा भेज दिया. इस्तीफा मिलते ही आईजी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय ने कानपुर देहात जिले के एसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा.

पांडेय ने 16 अप्रैल 2015 को एक नंबर भरोसे का स्लोगन के साथ इस हेल्पलाइन नंबर 0512…2310512 की शुरुआत की थी। जनता की शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए एक मोबाइल नंबर 7704020202 भी जारी किया गया था. आईजी पांडेय के अनुसार इस मोबाइल हेल्पलाइन नंबर पर कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कल रात अपना इस्तीफा आईजी जोन को भेजा. सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सर्किल आफिसर डीएसपी पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
पांडेय ने भाषा को बताया कि उन्हें व्हाटसअप पर सब इंस्पेक्टर का इस्तीफा मिला है. उन्होंने कानपुर देहात जिले के एसपी सभाराज को मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola