कोहरा बना काल, ट्रेन से कटकर छह लोगों की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेशवासियों को ठंड और कोहरे से अभी तक निजात नहीं मिल पायी है. आज घने कोहरे के बीच पटरी पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी है.गृह विभाग से जुड़े सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेशवासियों को ठंड और कोहरे से अभी तक निजात नहीं मिल पायी है. आज घने कोहरे के बीच पटरी पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी है.गृह विभाग से जुड़े सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदरबाजार क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई.
रौजा रेलवे स्टेशन प्रशासन ने सदरबाजार पुलिस को सूचना दी कि खन्नौत नदी पर बने पुल पर घने कोहरे के बीच रेल की पटरी पार करते वक्त दो बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गये. उन्होंने बताया कि मारी गयी महिलाएं संभवत: मजदूर थीं.मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










