बेपटरी हुई मालगाड़ी, जानमाल का नुकसान नहीं

कानपुर (उप्र) : आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया लेकिन इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही यातायात प्रभावित हुआ. यह घटना उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी की है. उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के चीफ पीआरओ नवीन बाबू ने बताया कि आज तड़के करीब तीन बजे […]
कानपुर (उप्र) : आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया लेकिन इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही यातायात प्रभावित हुआ. यह घटना उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी की है.
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के चीफ पीआरओ नवीन बाबू ने बताया कि आज तड़के करीब तीन बजे पनकी के पास शंटिग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पावर हाउस शेयरिंग के दौरान रेलवे पटरी से उतरा. जैसे ही यह सूचना रेलवे विभाग के अधिकारियों को लगी तुरंत रेलवे अधिकारियों की टीम पनकी पहुंच गयी और इसने इंजन को पटरी पर दोबारा लाने का काम शुरू कर दिया.
उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मालगाड़ी का इंजन पटरी पर लाया गया. इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही यातायात प्रभावित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




