ट्रेन में महिला के साथ आइटीबीपी के जवान ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन में महिला के साथ आइटीबीपी के जवान ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर : आम्रपाली एक्सप्रेस में आज एक महिला यात्री के साथ आइटीबीपी जवान द्वारा कथित रूप से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला से लिखित रूप से शिकायत मिलने पर जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जीआरपी के प्रवक्ता ने बताया कि बस्ती वाल्टरगंज निवासी पवन […]

विज्ञापन
कानपुर : आम्रपाली एक्सप्रेस में आज एक महिला यात्री के साथ आइटीबीपी जवान द्वारा कथित रूप से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला से लिखित रूप से शिकायत मिलने पर जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जीआरपी के प्रवक्ता ने बताया कि बस्ती वाल्टरगंज निवासी पवन कुमार आइटीबीसी चंडीगढ़ में तैनात है. वह छुट्टी लेकर आज आम्रपाली एक्सप्रेस से घर जा रहा था. उसने अपना रिजर्वेशन आम्रपाली एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 5 में करा रखी थी. आज कानपुर पहुंचते ही एक महिला ने पवन पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, बाद में पुलिस के पहुंचने पर महिला ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस स्टेशन ले गयी. पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है, ताकि पता चल सके कि वह नशे में था या नहीं. आरोपी पवन का कहना है कि सीट पर बैठने को लेकर महिला से झगड़ा हुआ था, जिससे महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. जीआरपी ने इस घटना की जानकारी आइटीबीपी के आला अधिकारियों को दे दी है तब तक पवन पुलिस हिरासत में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola