कानपुर में हिंसा,एक की मौत,पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा,एक की मौत,पांच घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है. आये दिन वहां छोटी-छोटी बातों को लेकर दंगा फैल रहा है. सहारनपुर और मेरठ दंगा अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है और फिर से दंगे की खबर आने लगी है. यूपी के कानपुर में आपसी विवाद के बाद हिंसा फैल गयी. […]

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है. आये दिन वहां छोटी-छोटी बातों को लेकर दंगा फैल रहा है. सहारनपुर और मेरठ दंगा अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है और फिर से दंगे की खबर आने लगी है. यूपी के कानपुर में आपसी विवाद के बाद हिंसा फैल गयी. बताया जाता है कि चोरी के मामले को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव व्‍याप्‍त हो गया.

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि कानपुर के घाटमपुर में चोरी के मामले को लेकर दो समुदायों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि वह बाद में हिंसा का रूप ले लिया. सूत्रों के हवाले से खबर है कि हिंसा में दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि हिंसा पर काबू पा लिया गया है. इधर जिला प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा कर दी है. साथ ही पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.इस सिलसिले में दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola