कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बाउंड्री तोड़ बाहर निकली मेमू ट्रेन, चार डिब्बे पटरी से उतरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कानपुरः कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा हादसा टल गया. प्लेटफार्म नंबर 3 पर बुधवार सुबह मेमू ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रेन डीरेल होने की वजह से कानपुर-लखनऊ मार्ग अवरुद्ध हो गया है. रेलवे के आला अधिकारी मौके पर […]
विज्ञापन
कानपुरः कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा हादसा टल गया. प्लेटफार्म नंबर 3 पर बुधवार सुबह मेमू ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रेन डीरेल होने की वजह से कानपुर-लखनऊ मार्ग अवरुद्ध हो गया है.
Four coaches of a train derail at Platform number 3 of the Kanpur Central railway station. No injuries reported. pic.twitter.com/Px244btlsJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 28, 2019
रेलवे के आला अधिकारी मौके पर हैं और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है.कानपुर स्टेशन पर पटरी चेंज करते समय ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे के दौरान स्टेशन की बाउंड्री तोड़ कर बाहर निकल गई.
इसके बाद हड़कंप मच गया. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में लखनऊ से कानपुर आने वाले यात्री सवार थे. ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया. हादसे में प्लेटफॉर्म के पास स्थित बिजली के कई पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










