‘बोट यात्रा'' के बाद अब रेल से दिल्ली से फैजाबाद तक सफर करेंगी प्रियंका गांधी

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी. प्रियंका गांधी अयोध्या में रोड शो करेंगी. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं […]
फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी. प्रियंका गांधी अयोध्या में रोड शो करेंगी.
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, "प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिये रवाना होंगी. ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है."
प्रताप सिंह ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी. लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा.
उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे. प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी. वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




