Live Updates

UP Breaking News Live : लखनऊ में CM फ्लीट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

Rakesh Rathore Arrested

UP Breaking News Live Updates in Hindi: फर्रुखाबाद में कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

लखनऊ में CM फ्लीट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

अर्जुनगंज में सीएम की फ्लीट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें बैठे 5 पुलिसकर्मी, 6 आम नागरिकों घायल होने की सूचना है. घायलों में बच्चे भी हैं. सभी को KGMU में भर्ती कराया गया है. प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने घायलों से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में फ्लीट दुर्घनाग्रस्त हुई.

माघ पूर्णिमा पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

प्रयागराज के त्रिवेणी के तट में लगे आस्था के सबसे बड़े समागम माघ मेले के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई है. SSP माघ मेला राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि स्नान पर्व पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 786 हेक्टेयर में बसाए गए माघ मेले में स्नान के लिए 12 स्नान घाट बनाए गए थे. जिसमे 6 हजार फीट का रनिंग इलाका स्नान के लिए रखा गया था.

Image

ANTF ने तोड़ी अवैध नशे के सौदागरों की कमर, 293 अरेस्ट एएनटीएफ ने ढाई साल में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर 110 मुकदमे दर्ज कर 293 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि 53 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एएनटीएफ ने अभियान के दौरान 11992.99 किलोग्राम मादक पदार्थों को जब्त किया है, जिसकी कीमत 91 करोड़ 62 लाख 75 हजार 500 रुपये बतायी जा रही है.

आरओ/एआरओ परीक्षा की शिकायतों की होगी जांच, शासन ने मांगे साक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने आरओ/एआरओ परीक्षा में पेपर लीक के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. शासन ने इस परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े साक्ष्य भी मांगे हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का ये बड़ा फैसला है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा निरस्त, 6 महीने में फिर से होगा एग्जाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को योगी सरकार ने रद्द कर दी है. पूरे प्रदेश में लाखों छात्र लिखित परीक्षा में हुए पेपर लीक का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया है. फिर से 6 महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा. बता दें कि ये लिखित परीक्षा 17 और 18 जनवरी को यूपी के 75 जिले में हुई थी. जिसमें 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

प्रियंका गांधी बोलीं- BJP की सरकार बार-बार केंद्र और प्रदेश में आ रही है, लेकिन बढ़ रही बेरोजगारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद में पहुंची है. यहां राहुल और प्रियंका मौजूद हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बार-बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है, आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है. 2 साल पहले किसान आंदोलन कर रहे थे, आज भी किसान आंदोलन कर रहे हैं. तब भी उनकी सुनवाई नहीं थी आज भी नहीं है. जब-जब इनका बुलडोजर चलता है तो किसके घरों में चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला क्या उसके घर पर बुलडोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया उसके घर पर बुलडोजर चला?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola