Train News: गोड्डा-गोमतीनगर ट्रेन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी, भागलपुर के लोगों को भी होगा फायदा

godda gomatinagar train flag off at godda station
Train News: गोड्डा-गोमतीनगर वाया भागलपुर स्पेशल ट्रेन (03403) को शनिवार को गोड्डा स्टेशन से रवाना किया गया.
Train News: गोड्डा-गोमतीनगर वाया भागलपुर स्पेशल ट्रेन (03403) को शनिवार को गोड्डा स्टेशन से रवाना किया गया. सांसद डॉ निशिकांत दुबे, विधायक अमित मंडल सहित मालदा डिवीजन के डीआरएम विकास चौबे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:10 बजे गोड्डा स्टेशन से खुली. कार्यक्रम की शुरुआत डीआरएम ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे व विधायक अमित मंडल केा गुलदस्ता देकर किया.
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा-गोमतीनगर ट्रेन गोड्डा से खुलने वाली 11वीं ट्रेन है. अभी और भी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी जायेगी. इसमें एक गोड्डा-लोकमान्य टर्मिनल, जो मुंबई तक जायेगी तथा दूसरी गोड्डा से हंसडीहा होते हुए देवघर तक जाने वाली ट्रेन है. उन्होंने बताया कि छह मार्च को वह स्वयं, गोड्डा विधायक अमित मंडल व देवघर विधायक नारायण दास के साथ देवघर- मोहनपुर-हंसडीहा रूट पर चलने वाली पहली ट्रेन से गोड्डा पहुंचेंगे.
Table of Contents
सांसद ने गोड्डा में ट्रेन के विस्तार का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिया. सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पिछडे क्षेत्र में रेल का जाल बिछा दिया है. हंसडीहा से गोड्डा तक रेल के विस्तार में तो राज्य सरकार ने पैसा दिया भी, लेकिन गोड्डा से महगामा तक रेल के विस्तार में केवल केंद्र सरकार का पैसा लगा. उन्हों बताया कि गोड्डा से महगामा तक का टेंडर हो चुका है. गोड्डा में जल्द ही वाशिंग पीट बनेगा.

12-13 मार्च को अयोध्या के लिये गोड्डा से खुलेगी आस्था ट्रेन
गोड्डा से सटे पाकुड, साहिबगंज, गिरीडिह आदि जिलों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि यहां 150 साल पहले ट्रेनें आयीं. गोड्डा में कोयला ढोने वाली एमजीआर ट्रेनें चलीं, लेकिन एक भी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन गोड्डा से शुरू नहीं हुआ. जब पीएम नरेंद्र मोदी 2014 में चुनकर आये, तो उन्होंने रेलवे के विकास पर जोर दिया. सांसद ने कहा कि आज जब भी कोई ट्रेन मांगने जाते हैं, तो आसानी से मिल जाती है. सांसद ने कहा कि यहां से 12-13 मार्च को अयोध्या के लिये आस्था ट्रेन खेाली जायेगी.
गोड्डा विधायक बोले
गोड्डा विधायक अमित मंडल ने अपने संबोधन मे कहा कि देवघर में एम्स व गोड्डा में रेल के विकास पीएम नरेंद्र मोदी व सांसद डा निशिकांत दुबे की देन है. गोड्डा से रामलला के दर्शन के लिए नयी ट्रेन की सौगात मिली है. आने वाले समय में देश में पीएम नरेंद्र मोदी व सांसद डॉ दुबे को लाने का काम हमलोग करेंगे. 2025 में गोड्डा विधानसभा में सड़कों का जाल बिछेगा.
डीआरएम ने कहा
मालदा डिवीजन के डीआरएम विकास चौबे ने कहा कि गोड्डा देश की राजधानी सहित कोलकाता, पटना आदि से जुड चुका है. अभी 40 हजार से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं. अमृत भारत योजना के तहत 40 करोड़ से अधिक की लागत से स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. एक मार्च को गोड्डा से लोकमान्य के लिए ट्रेन चलेगी. एक बडा कार्यक्रम 26 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से पूरे देश में रेलवे के तहत चालित कुल दो हजार परियोजनाओं का शिलान्यास करेगें . भागलपुर- दुमका सेक्शन की गति बढाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गयी है.
मौके पर थे मौजूद
जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, दिशा कमेटी सदस्य संतोष सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष राजेश झा, दिलीप सिंह , लक्ष्मी चक्रवर्ती, महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉली कुमारी, बबलू सिंह, कृष्ण कन्हैया, निरंजन सिन्हा, सुभाष यादव, अशोक शर्मा, विमंत साह, अजीत सिंह, पवन झा, शिवेश वर्मा, राजेश भगत , रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभिंयंता नीरज कुमार, संरक्षा पदाधिकारी बी बी पी कुशवाहा, वरिष्ठ सिग्नल व दूरसंचार अभियंता आदित्य अंबर, यांत्रिक अभियंता सत्येंद्र कुामर तिवारी, संजीत कुमार अनुज एरिया आफिसर सचिन कुमार, सहायक वाणिजियक प्रबंधक विजय सिंह आदि थे.
Also Read : फरवरी से देवघर-गोड्डा वाया मोहनपुर पैसेंजर, अधिसूचना जारी, मंत्रालय से मिली मंजूरी
Also Read : IRCTC : गोड्डा से मुंबई जाना अब हुआ आसान, इस दिन से चलेगी ये ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




