ePaper

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका, गीता कोड़ा ने भाजपा में शामिल

Updated at : 27 Feb 2024 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
geeta koda joins bjp before lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव से पहले गीता कोड़ा ने पाला बदला. भाजपा में हुईं शामिल.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा थाम लिया है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा थाम लिया है. उन्होंने सोमवार (26 फरवरी) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

रांची में गीता कोड़ा ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें रांची स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पार्टी में शामिल करवाया. बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे. इधर, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर ‘कमल’ फूल थाम लिया.

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा कर रहे थे वेणुगोपाल

बता दें कि केसी वेणुगोपाल के दिल्ली स्थित आवास पर आज प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड प्रभारी ने झारखंड में संगठन और सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी भी उन्हें दी. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा की.

geeta koda congress joins bjp before lok sabha election 2024
गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं.

गीता कोड़ा ने बना ली थी कांग्रेस से दूरी

गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही थी. हालांकि, गीता कोड़ा ने कभी खुलकर यह नहीं कहा कि वह कांग्रेस छोड़ेंगी या भाजपा में शामिल होंगी. जब भी उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इससे इंकार किया. हालांकि, काफी दिनों से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चल रहीं थीं. यहां तक कि पिछले दिनों प्रभारी की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं थीं.

Also Read : लोकसभा चुनाव 2024: गीता कोड़ा के फैसले पर टिकी राजनीति, तैयार हो सकता है नया प्लॉट

Also Read : कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा संगठन से दूर, प्रभारी की बैठक में भी नहीं हुईं शामिल, क्या थामेगी भाजपा का दामन ?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola